दुर्गा पंडालों में चढ़ने वाले फूल, नींबू और नारियल से भोपाल नगर निगम बनाएगा जैविक खाद और अगरबत्ती

भोपाल, मध्य केसरी डेस्क। भोपाल में नवरात्रि पर मां दुर्गा के 500 से अधिक पंडाल सजाए गए है। इन पंडालों में प्रतिदिन 10 टन के करीब फूल और सैंडकों नारियल और फूल चढ़ाए जा रहे है। भोपाल नगर निगम अब इनसे जैविक खाद बनाएगा। इसके लिए हर रोज 4 गाड़ियों में फूल, नारियल और नींबू को इकट्‌ठा कर एम्स-आदमपुर छावनी स्थित प्लांट ले जाया जाएगा। जिससे जैविक खाद और अगरबत्ती बनाई जाएगी।

गणेश विसर्जन के दौरान भी अपनाई थी प्रोसेस
दअरसल, सितंबर में भी गणेश विसर्जन के दौरान सूखी-गीली 80 टन पूजन सामग्री एकत्रित कर नगर निगम उसे जैविक खाद में तब्दील कर रही है। दुर्गा उत्सव के दौरान भी अब यही प्रोसेस अपनाई जा रही है।

नगर निगम ने करवाया था सर्वे
झांकियों व पंडालों को लेकर नगर निगम ने शहर में सर्वे करवाया था, जिसमे यह जानकारी जुटाई गई थी कि प्रतिदिन शहर के सभी 500 दुर्गा पंडालों में कितने फूल और अन्य पूजन सामग्री मां दुर्गा को चढ़ाई जा रही है। इन सामग्रियों का पूजन के बाद किसी तरह का उयोग नहीं होता। इसलिए नगर निगम ने इससे जैविक खाद और अगरबत्ती बनाने का प्लान बनाया है। इसके लिए 4 गाड़ियों को लगाया गया है जो पंडालों से सामग्री लेकर प्लांट तक जाएगी। वहीं लोगों को भी प्रेरित किया जा रहा है कि वो भी अपने घरों की पूजन सामग्रियों को पंडालों तक लेकर आए, जिससे कि इन पूजन सामग्रियों को गाड़ियों में भर कर यहां से ले जाया जा सके।

साल 2019 में हुई थी शुरुआत
स्वच्छता में नंबर-1 की दौड़ में शामिल राजधानी भोपाल नगर निगम में कई नए इनोवेशन कर रहा है। फूलों से खाद बनाने का इनोवेशन इनमें से एक है। भोपाल में नगर निगम के करीबन 157 पार्क है। पूजन सामग्रियों से जो खाद बनाई जाएगी उसका उपयोग इन पार्कों में किया जाएगा। वहीं फूलों से भी एक बार अगरबत्ती बनाई जा चुकी है। साल 2019 में नगर निगम ने दुर्गा उत्सव पर यह पहल शुरू की थी। उस दौरान 1 ट्रक नींबू एकत्रित किए गए थे। वहीं कई टन फूलों से खाद और अगरबत्ती बनाई गई थी।

इन स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंप सकते हैं सामग्री

स्वास्थ्य अधिकारी    मोबाइल नंबर
राकेश शर्मा              9424499814
रविकांत औदिच्य       9424499801
राजीव सक्सेना          9424499807
बृजेंद्र गुप्ता              9424499816