कोरोना फिर बढ़ा रहा चिंता, 15 दिन में मिले 150 पॉजिटिव

भोपाल, मध्य केसरी डेस्क। एक बार फिर से मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ते देखी जा रही है। मंगलवार को 10 नए पॉजिटिव केस आने के बाद आज 12 और नए मरीजों की पुष्टि हुई है। 8 मरीज पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए है। प्रदेश का रिकवरी रेट 98.60% है, वहीं पॉजिटिविटी दर 0.02% है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 136 हो गई है।

मध्य प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना के केस भोपाल, जबलपुर और इंदौर में दर्ज किए जा रहे है। मंगलवार को मिले 10 संक्रमितों में सबसे अधिक 4 मामले भोपाल, 3 राजगढ़, उज्जैन, विदिशा और इंदौर में 1-1 मरीज मिले है। भोपाल की बात करें तो यहां पिछले 1 सप्ताह में 28 नए मरीज कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं प्रदेश के 18 जिलों में पिछले 15 दिनों में 150 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

बता दें अकेले भोपाल में ही प्रदेश के 46% एक्टिव केस है। इसके साथ ही इंदौर और जबलपुर में भी संक्रमण के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे है। वर्तमान में भोपाल में 51 एक्टिव केस में से 35 लोग होम आइसोलेशन में है। 84 दिनों बाद राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 50 के पार पहुंची है।