मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। अभी भी इनके लिए या यही सोचा जाता है। लेकिन कई लोग शायद यह नहीं जानते कि ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल भी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो ने फैंस के होश उड़ा दिए जब ऐश्वर्या की हमशक्ल को इसमें देखा गया। इंटरनेट पर या वीडियो तहलका मचा रहा है। ऐश्वर्या की हमशक्ल इस वीडियो में उन्हीं की एक साउथ फिल्म का डायलॉग बोलती नजर आ रही है। फैंस इसे बार-बार देखने रहे हैं, उनका कहना है कि यह महिला ऐश्वर्या राय की जेरोक्स कॉपी है कई तो उन्हें दीपिका पादुकोण भी कह रहे हैं। इसके अलावा एक यूजर लिख रहा है कि इन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाना चाहिए। इससे पहले मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मानसी नायक का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह हू-ब-हू ऐश्वर्या जैसी दिख रही है। मानसी ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह कपड़े पहनकर फोटोशूट करवाती है। इनके इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर हैं और टिक टॉक पर 4 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। इन्होंने मराठी फिल्म कुटुम से साल 2012 में डेब्यू किया था। लाल रंग का लहंगा पहनकर मानसी ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने ऐश्वर्या राय का हम दिल दे चुके सनम और जोधा अकबर लुक भी ट्राय किया। मानसी की फोटो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि एकदम ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखाई देती है
ऐश्वर्या राय की हमशक्ल का सोशल मीडिया में तहलका
- Published by Madhya Kesari
- Sun , 07 Jun 2020 04:13 AM IST
