फैशन अपडेट : कूल रहने के लिए प्रिंट ड्रेसेज करें ट्राई

ट्रेंडिंग कलर्स के साथ-साथ इस सीजन बहुत से प्रिंट और पैटर्न में बदलाव आए हैं, जिन्हें आप इस समय अपना सकते हैं। स्ट्रीट स्टाइल हो या रनवे फैशन, कॉलेज में मस्ती करते यूथ हो या पार्टी करने वाले लोग फैशन हर किसी के लिए मायने रखता है। ट्रेंडिंग कलर्स के साथ-साथ इस सीजन बहुत से प्रिंस और पैटर्न में बदलाव आए हैं, जिन्हें आप इस समय अपना सकते हैं। इस समय प्रिंट और प्रिंट मिक्स पेटर्न आउटफिट्स ट्रेंड में है, जिसे आप इस समर ट्राई कर सकते हैं। यह स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल भी है।

स्ट्रिप्ड लाइनर और वर्टिकल प्रिंट्स अपनाएं
यह ट्रेंडिंग कॉन्बिनेशन है। फैशनेबल फॉर्मल ऑप्शन के लिए आप इन्हें कई तरह से ट्राई कर सकते हैं। पैंटसुट्स, जंपसूट्स, पेंसिल स्कर्ट, वर्टिकल डिजाइन वाले कपड़े के तौर पर पहन सकते हैं। ये कपड़े काफी स्टाइलिश लगते हैं।

एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट्स जंचेंगे
एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट्स बहुत ही क्रिएटिव ऑप्शन में से एक हैं। इन्हें बेसिक मोनोटोन के साथ पेयरिंग करके पहना जा सकता है। इन्हें फ्लेयर्ड स्कर्ट्स, बोहो लुक के रूप में भी कैरी कर सकते हैं।

एनिमल प्रिंट फैशन है परफेक्ट
एनिमल प्रिंट क्लॉथिंग ऐसे गारमेंट्स है जो जानवरों के स्किन के पैटर्न वाले होते हैं। फैशन की दुनिया में एनिमल प्रिंट हमेशा से ही लोकप्रिय रहे हैं। एनिमल प्रिंट हर सीजन में नए ट्रेंड के साथ आता है। इन्हें आप किसी भी मौसम में पहन सकते हैं। प्रिंट ऑन प्रिंट ट्रेंड इस पर जचते हैं।

बोहो प्रिंट देगा अलग लुक
बोहो फैशन 70 से 80 के दशक का फेमस ट्रेंड है जो हैप्पी फैशन से इंस्पायर हैं। मगर आजकल ये काफी अलग रूप में लौटा है। अब के फैशन स्ट्रीट में बोहो फैशन का एक कैजुअल स्टाइल स्टेटमेंट माना जाता है। कॉलेज गोइंग यंगस्टर ने बोहो फैशन को अपने स्टाइल में अपनाया है। ऐसे ड्रेसेस फैशनेबल होते हैं।