दांतों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन

उमा शर्मा


मध्य केसरी डेस्क। शरीर के बाकी अंगो के साथ-साथ दांतो के स्वास्थ का ध्यान भी रखना भी जरुरी हैं। हमारे खान पान की छोटी सी लापरवाही दांतो को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन कुंच टिप्स को आप अपने दैनिक जीवन में अपनाकर दांतो को स्वस्स्थ और मजबूत रख सकते है।

Vitamin C से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करें
कोरोना काल में Vitamin C युक्त फलो और सब्जोयों का सेवन हम सभी ने अपने इम्युनिटी को बढाने के लिए किया है। क्या आपको पता है कि Vitamin C न केवल शरीर की इम्युनिटी को बढाता है बल्कि हमारे दांतो की सेहत के लिए भी अच्छा होता हैं। इससे मसूढ़े भी मजबूत होते हैं। इसके लिए दैनिक जीवन में नींबू, संतरे, आंवला आदि खट्टे फलो को शामिल करें।

खाने में डेरी प्रोडक्ट शामिल करें
दांतो को और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम का उचित मात्रा होना बहुत आवश्यक है, इसलिए अपने डाइट में डेरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही और पनीर को शामिल करें। जिनमे प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कैल्सियम पाया जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होंगी।

अंडे का सेवन करें
अंडे को प्रोटीन और Vitamin D का मुख्या स्त्रोत माना जाता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है। इसलिए दांतो को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए अंडे को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।