Sunny Malviya
भोपाल। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर दरिंदे ने आंखे फोड़ दी है। बच्ची के हाथ पैर -बांधकर मासूम को खेत मे फेक दिया है। वही इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी ये प्रदेश में क्या हो रहा है। लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद है। दमोह के जबेरा में एक सात वर्षीय मासूम बालिका की दोनो आँख फोड़कर हत्या कर दी जाती है, दुष्कर्म की भी बात सामने आ रही है। आगे उन्होंने कहा कि इतनी नृशंस, दरिंदगी भरी घटना वो भी लॉक डाउन के दौरान जहाँ आमजन आवश्यक वस्तुओं के लिये भी घर से बाहर तक नहीं जा पा रहा है। वहाँ अपराधी खुलेआम घूम रहे है। लॉक डाउन में भी प्रदेश में रेप , हत्या , किसान की हत्या , गोलीबाज़ी , चाकूबाज़ी की घटनाएँ जारी है। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि एक माह की आपकी सरकार प्रदेश को किस ओर ले जा रही है। मासूम बालिकाएँ भी सुरक्षित नहीं है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि दमोह की इस शर्मनाक घटना के आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाये और उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही परिवार की हरसंभव मदद हो, दोषी व लापरवाह ज़िम्मेदारों पर भी सख्त कड़ी कार्यवाही हो।
शिवराज जी , ये प्रदेश में क्या हो रहा है। लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद ?
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 23, 2020
दमोह के जबेरा में एक मासूम बालिका की दोनो आँख फोड़ने व दरिंदगी की भी बात सामने आ रही है।
1/3
मासूम बालिकाएँ भी सुरक्षित नहीं ?
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 23, 2020
दमोह की इस विभत्स घटना के आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाये , उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो , सरकार मासूम बालिका का इलाज करवाये , परिवार की हरसंभव मदद हो , दोषी व लापरवाह ज़िम्मेदारों पर भी कड़ी कार्यवाही हो।
3/3
मप्र की कानून व्यवस्था ध्वस्त है : पीसी शर्मा
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि दमोह में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके मासूम की आँख फोड़ दी है। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा की लॉकडाउन में पुलिस सर्तक है उसके बाद इस तरह की घटना हो रही है। कानून व्यवस्था में प्रश्नन चिन्ह है! मंत्री मंडल बनाया हैं लेकिन कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
दमोह में 7 वर्ष की बच्ची से बलात्कार कर उसकी आंखें फोड़ कर खेत में फेंक दिया गया।
— P C Sharma (@pcsharmainc) April 23, 2020
इस लॉकडाउन में शासन व पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस सड़कों पर है तो फिर इस प्रकार की घटना @ChouhanShivraj जी की सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह है।।#Pcsharmainc pic.twitter.com/NA3DF71pol
शिवराज ने दिए अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश
वही मासूम बच्ची के साथ शर्मनाक घटना पर मधयप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि दमोह ज़िले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी! बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
दमोह ज़िले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 23, 2020
मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी!
बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।